गरीबों को खाद्यान्न टिकट दिया जाए : फिक्की
फिक्की ने कहा है कि जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गरीब परिवारों को सब्सिडी युक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने की वर्तमान व्यवस्था को खत्म कर देना चाहिए क्योंकि इसमे कई स्तरों पर खामियां हैं।
इसमें कहा गया है कि पीडीएस के गरीब परिवारों को सुविधाएं मुहैया कराने में विफल साबित होने के बाद सरकार को देश में खाद्यान्न टिकट की व्यवस्था को लागू करना चाहिए। पीडीएस में पारदर्शिता की कमी है। इसमें गरीब लोगों तक सरकारी सहायता पहुंचाने की विश्वसनीय व्यवस्था नहीं है।
इसमें कहा गया है कि खाद्यान्न टिकटों को जारी करना सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं में गरीब परिवारों के व्यस्कों की आवश्यक भागीदारी सुनिश्चित करना होगा।
ऐसी परिस्थिति गरीब परिवारों के व्यस्कों को विकास के कामों में भागीदार बनने और साथ ही खाद्यान्नों की बढ़ती कीमत से परिवार को बचाने के लिए एक प्रोत्साहन साबित हो सकती है।
खाद्यान्न टिकटों के माध्यम से गरीब परिवार अपनी मर्जी से किसी भी दुकान से और कोई भी राशन खरीद सकता है। इन टिकटों के आधार पर परिवार सूची की सभी वस्तुओं को खरीद सकते हैं। वे इन्हें नकदी में भुना नहीं सकते और न ही वे इसे लौटा ही सकते हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार को इन खाद्यान्न टिकटों को अन्य सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं से जोड़ना चाहिए। इसमें बच्चों को स्कूली में अनिवार्य नामांकन, स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बनाए रखना और नियमित स्वास्थ्य जांच को शामिल किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications