दिल्ली में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)की मानें तो रविवार को घर से बाहर निकलने से पहले दो बार सोचिए! इसकी वजह यह है कि आज दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
आईएमडी के एक अधिकारी के अनुसार, "रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी काफी ज्यादा रहा। सुबह न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।"
शनिवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आद्रता का स्तर 47 प्रतिशत बना रहा।
मौसम विभाग कहना है कि शहर में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछेक स्थानों में बारिश भी हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications