उत्तर भारत में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि रविवार को भी दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही आसमान पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
आईएमडी के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ आंधी आ सकती है।
उत्तर और पूर्वोत्तर की दिशा में कम दवाब का क्षेत्र बन रहा है। हिमालय क्षेत्रों को अगले तीन से चार दिनों में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। दूसरी ओर दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य इलाकों की ओर बढ़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications