पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 1 की मौत
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित शंकर कालोनी में शौकत अली नाम का व्यक्ति अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम करता था। रविवार की दोपहर अचानक हुए धमाके में शौकत की जान चली गई और आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट में तीन बच्चे भारती, संतोष और शारदा घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications