पाकिस्तान में हवाई हमले में 30 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
इस्लामाबाद, 23 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के ऊपरी ओरकजई क्षेत्र में लड़ाकू विमानों द्वारा रविवार को आतंकवादियों के ठिकानों पर किए गए हवाई हमले में 30 आतंकवादी मारे गए और 35 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ऊपरी ओरकजई कबायली इलाके में छह आतंकवादी ठिकाने और आतंकवादियों के चार वाहन नष्ट कर दिए गए।
अभियान जारी होने की वजह से पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अब्बास ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करने से इंकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के शहर अब महफूज हैं और सिर्फ पहाड़ी इलाकों को सुरक्षित बनाया जाना जरूरी है।
पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में पिछले कुछ महीनों में 700 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications