पूर्व व दक्षिण में बारिश, उत्तर में गर्मी का प्रकोप (लीड-1)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि रविवार को भी दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

आईएमडी के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आंधी आ सकती है।

हिमालय क्षेत्रों को अगले तीन से चार दिनों में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। दूसरी ओर दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य इलाकों की ओर बढ़ रहा है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के श्रीगंगानगर में शनिवार को अधिकतम तापमान 48.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

मध्य प्रदेश में सूरज से बरस रही आग झुलसा देने वाली है। गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों का तापमान 44 डिग्री के आसपास है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में गर्मी का असर बरकरार रहेगा और अधिकांश हिस्सा लू की चपेट में बना रहेगा। भोपाल में अधिकतम तापमान 44़ 3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 44़ 0 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 45़ 2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 42़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी और लू का प्रकोप बदस्तूर जारी है। शनिवार को राज्य में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान बुंदेलखंड क्षेत्र का झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा आगरा का अधिकतम तापमान 44.6, कानपुर का 41.1, इलाहाबाद का 40.8, वाराणसी का 40.2 और लखनऊ का 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है बल्कि एक से दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पश्चिमी क्षेत्र से आने वाली गर्म हवाओं और आसमान साफ होने के कारण सूर्य से पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से तापमान में वृद्धि हो रही है।

रविवार को दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

आईएमडी के एक अधिकारी के अनुसार, "रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी काफी ज्यादा रहा। सुबह न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।"

शनिवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आद्रता का स्तर 47 प्रतिशत बना रहा।

मौसम विभाग कहना है कि शहर में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछेक स्थानों में बारिश भी हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+