'रनवे से आगे निकल गया था विमान'
मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। एयर इंडिया के निदेशक अनूप श्रीवास्तव ने कहा है कि मैंगलोर हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुआ एयर इंडिया बोइंग विमान उतरने (लैंडिंग) के क्रम में रनवे से आगे निकल गया था।
श्रीवास्तव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आठ यात्रियों को बचा लिया गया है जबकि दो यात्रियों का अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। घायलों में कुछ की हालत बहुत गंभीर है।
उन्होंने कहा, "मैंगलोर हवाई अड्डे को फिलहाल बंद कर दिया गया है। सभी विमान अब कालीकट से संचालित होंगे।"
श्रीवास्तव ने दुर्घटना के कारणों के बारे में विस्तार से बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications