दिल्ली में रविवार को भी भीषण गर्मी पड़ेगी
नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। राजधानी में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि रविवार को भी राजधानीवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, "शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।"
न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
आईएमडी के अनुसार रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही आसमान पर हल्के बादल रह सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications