पाक में अमेरिकी ड्रोन हमला, 6 मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह हमला उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले के मुख्य शहर मिरानशाह से 25 किलोमीटर पश्चिम में स्थित बोया उपजिले में हुआ।
एक खुफिया अधिकारी ने बताया, "मध्य रात्रि में ड्रोन से चार मिसाइलें दागी गईं। इसमें छह मारे गए और तीन घायल हो गए।"
बताया जाता है कि इलियास नाम के एक शख्स को निशाना बनाकर यह हमला किया गया था। हमले में एक अरब का नागरिक और छह स्थानीय आतंकवादी मारे गए। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले में इलियास मारा गया कि नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications