मैंगलोर विमान हादसा : सिर्फ एक महिला यात्री जीवित बची
मैंगलोर में जब दुबई से आया बोइंग 737 विमान, रनवे से फिसल कर आगे बढ़ा और लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, उस दौरान सबरीना विमान के एक दरवाजे से बाहर निकलने में सफल हो गई। इस हादसे में 159 लोग मारे जा चुके हैं।
सबरीना को मामूली चोटें आई हैं। सबरीना के अलावा छह पुरुष यात्री भी विमान से बाहर निकलने में सफल हुए हैं।
जीवित बचे अन्य यात्रियों में पुत्तूरिसमेलअब्दुल्ला, जोएल प्रताप डिसूजा, जी.के.प्रदीप, कृष्णन कूलिक्कु नम, मायनकुट्टी के.पी., उमर फारुक मोहम्मद शामिल हैं।
विमान में सवार चालक दल के छह सदस्यों सहित कुल 166 लोगों में, 106 पुरुष, 31 महिलाएं, 19 बच्चे और चार शिशु थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications