मैंगलोर विमान हादसा : पटेल देंगे प्रधानमंत्री को जानकारी
अधिकारियों ने कहा कि पटेल दुर्घटना के तत्काल बाद शनिवार को मैंगलोर के लिए रवाना हो गए थे। वह वहां से वापस नई दिल्ली लौट आए हैं। उन्होंने इस दुर्घटना की जांच का आदेश दे दिया है। नागरिक उड्डयन निदेशालय द्वारा पहले ही एक प्रारंभिक जांच का आदेश दिया जा चुका है।
प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए दो लाख रुपये तथा घायलों के लिए 50,000 रुपये मुआवजे का आदेश दिया है।
प्रधानमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर शनिवार शाम आयोजित एक समारोह को भी स्थगित कर दिया। यह समारोह उनकी सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
ज्ञात हो कि एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण कम से कम 159 लोग मारे गए हैं। विमान में 166 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications