न्यूजीलैंड में टैक्सियों में सुरक्षा शील्ड
ऑकलैंड, 22 मई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के एक टैक्सी चालक की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने के बाद टैक्सी चालकों को यात्रियों की पहुंच से बाहर रखने के लिए एक सुरक्षा शील्ड डिजाइन की गई है।
पर्सपैक्स निर्माता कार्ल कॉचरेन ने यह सुरक्षा शील्ड बनाई है। इस शील्ड को टैक्सियों में चालक की सीट के साथ फिट किया जा सकेगा।
कॉचरेन ने ऑकलैंड के टैक्सी चालक 39 वर्षीय हिरेन मोहिनी पर 31 जनवरी को माउंट ईडन में हुए हमले के बाद इस शील्ड को डिजाइन किया था।
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक कॉचरेन कहते हैं, "एक शील्ड सभी हमले नहीं रोक सकती लेकिन यदि चालक को कोई यात्री धमकाए तो उसे इसकी मदद से अपने बचाव के लिए कुछ समय मिल जाता है।"
टॉरांगा माउंट टैक्सी सोसायटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह कहते हैं कि यदि एक टैक्सी में एक निगरानी कैमरा और एक शील्ड हो तो हमलों को करीब-करीब नामुमकिन बनाया जा सकता है।
पिछले दो साल में टॉरांगा माउंट टैक्सी कंपनी के करीब 10 चालकों पर हमले हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications