मैंगलोर हादसा : यूरेपीय संसद ने खेद जताया
'ईयूएशिया न्यूज' के अनुसार बुजेक ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा, "दक्षिण भारत में हुए त्रासद विमान हादसे की मुझे अभी-अभी खबर मिली है। इस हादसे में अपने परिजनों को खोने वालों, भारत सरकार और भारतीय जनता के प्रति यूरोपीय संसद की ओर से मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"
बयान में कहा गया है, "मुझे यह भी बताया गया है कि विषम परिस्थिति के बावजूद आठ को जीवित बचा लिया गया है। उनके जीवन की रक्षा हो जाने से मैं अभिभूत हूं। यह दूसरा जन्म होने की तरह है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications