मैंगलोर विमान हादसा : हादसे की वजह पता लगाना कठिन नहीं

एयर इंडिया के बोर्ड के सदस्य मेजर ने समाचार चैनल टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "जहां तक दुर्घटना का संबंध है यह दुखद है। मुझे भरोसा है कि अज्ञात स्थानों पर हुई हवाई दुर्घटनाओं की तुलना में दुर्घटना के रनवे पर होने के कारण तथ्य तेजी के साथ सामने आएंगे।"

उन्होंने कहा, "दुर्घटना के कारणों के बारे में अटकलें लगाना अभी जल्दबाजी होगी। जांच एजेंसियां तथ्यों को सामने लाएंगी क्योंकि दुर्घटना हवाई अड्डे पर हुई है। हमें उसका इंतजार करने की जरूरत है।"

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों पर अभी कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगा।

दुबई से मैंगलोर आ रहे एयर इंडिया के बोइंग 737 विमान के शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 158 लोगों की मौत हुई। विमान में यात्री और चालक दल के कुल 166 लोग सवार थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+