मैंगलोर विमान हादसा : ज्यादातर शवों की शिनाख्त संभव नहीं
विमान सुबह छह बजे बाज्पे हवाई अड्डे पर उतरने वाला था। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि जब हादसा हुआ तो उस समस पूरी तरह असमंसज की स्थिति थी। कोई नहीं जानता था कि क्या हुआ है।
उन्होंने बताया, "वहां बहुत ज्यादा धुआं था जल्द ही हमने वहां से लपटे उठते देखीं।"
एयर इंडिया प्रशासन का कहना है कि विमान चालकों ने विमान उतारते समय या विमान के हवाई पट्टी पर उतरने के बाद किसी भी तरह की विपत्ति का संकेत नहीं दिया।
विमान के गड्ढे में गिरने की वजह से हवाई अड्डा कर्मियों, पुलिस और अग्निशमन सेवा के कर्मियों को घटनास्थल पहुंचने में कुछ समय लगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications