अमेरिकी सीनेट में वित्तीय सुधार विधेयक पारित
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार वित्तीय सुधार विधेयक को कानून बनाने के लिए अभी संसद के निचले सदन या हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से भी पारित करवाना होगा। इस विधेयक के बारे में कहा जा रहा है कि इसकी मदद से अमेरिका में 1930 की आर्थिक मंदी के बाद से बैंकिंग के क्षेत्र में सबसे बड़ा परिवर्तन हो सकेगा और बैंकों के कामकाज पर निगरानी बढ़ सकेगी।
ओबामा ने विधेयक के बारे में कहा कि यह अंकों का खेल नहीं है, 'जहां वॉल स्ट्रीट पराजित हुआ और मेन स्ट्रीट ने जीत दर्ज की है।' उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य बैंकों को सजा देना नहीं है बल्कि अर्थव्यवस्था और लोगों की वित्तीय सुरक्षा के लिए काम करना जरूरी है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आज कार्रवाई को एक प्रमुख कदम माना जाना चाहिए। "
ओबामा ने कहा, "आर्थिक जगत ने वित्तीय निगरानी से संबंधित सुधारों को रोकने की कोशिश की। उन्होंने लॉबिंग करने वालों का सहारा लिया और लाखों डॉलर के विज्ञापन दिए लेकिन आज ये कोशिश नाकाम हो गई है।" राष्ट्रपति ने कहा कि अब अमेरिकी लोगों को वॉल स्ट्रीट की गलतियों के लिए कभी खामियाजा नहीं भुगतना पड़ेगा।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वित्तीय सुधारों को अपनी सबसे बड़ी घरेलू नीति बना रखा है और सीनेट में इस विधेयक के पारित हो जाने को ओबामा की जीत माना जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूजड सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications