ट्रेन यात्रियों की मौत की घटना में अभियंता सहित 5 पर मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार पटना राजकीय पुलिस बल के पुलिस अधीक्षक सुरेश चौधरी ने खुद घटनास्थल का मुआयना किया तथा पाया कि पोल टेढ़ा होकर गिरने की स्थिति में था। इस मामले पर चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना में रेलवे ठेकेदार की लापरवाही स्पष्ट दिखाई पड़ती है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में पटना जंक्शन रेल थाना में संबंधित ठेकेदार, अभियंता, सेक्शन इंजीनियर, सहायक अभियंता, वरीय मंडल विद्युत अभियंता समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी भी इस मामले की जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को भागलपुर से दिल्ली जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस पर सवार तीन लोगों की मौत एक पोल से टकराकर हो गई थी जबकि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications