सिथेंटिक कोशिका बनाने में कामयाबी
शोध की अगुवाई करने वाले वैज्ञानिक क्रेग वेंटर ने कहा, "हम इसे पहली सिंथेटिक कोशिका कहेंगे। ये असली कोशिकाओं की तरह है।"
जे.क्रेग वेंटर संस्थान के वैज्ञानिकों ने तीन करोड़ डॉलर की लागत से सिथेंटिक कोशिका का विकास किया है। अमेरिकी समाचार पत्र 'वॉल स्ट्रीट जनरल' के मुताबिक इस नई खोज से जीवन के कई रहस्य खुलेंगे।
विशेषज्ञों के अनुसार वैज्ञैनिक डीएनए को लेकर लंबे समय से प्रयोग कर रहे थे। सिंथेटिक कोशिका के निर्माण से जीवन से जुड़ी कई नई बातों को पता चल सकेगा। रुटगर्स यूनीवर्सिटी के जीवविज्ञानी रिचार्ड एबरिट ने कहा, "मनुष्य और प्रकृति के बीच संबंधों में यह मील का पत्थर साबित होगी।"
शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि वे विषाणुओं की कोशिका बनाने में कामयाब हो पाएंगे, जिससे दवाईयां और इंधन बन सकेगा।
उधर, कई लोगों का कहना है कि सिंथेटिक कोशिका से कई तरह के खतरे भी सामने आएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications