लैला के बाद अगला नंबर बांडू का

उत्तरी हिंद महासागर के आठ देशों - भारत, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, श्रीलंका और थाइलैंड - ने तूफानों के 64 नाम तय कर लिए हैं। बारी-बारी से ये नाम दिए जाते हैं।भारतीय मौसम विभाग में साइक्लोन डिवीजन के निदेशक एम महापात्र कहते हैं कि हम विश्व मौसम संगठन (वर्ल्ड मेटोरोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन – डब्ल्यूएमओ) द्वारा तय नामों के आधार पर हर चक्रवाती तूफान को एक पहचान दे देते हैं।
उन्होंने बताया कि चक्रवाती तूफानों के ऐसे नामकरण की प्रथा सालों पुरानी है। नामकरण प्रचलित नाम के आधार पर इसलिए किया जाता है, ताकि लोगों को समझने में आसानी हो और वे सरकार की ओर से जारी चेतावनी वगैरह आसानी से याद रख सकें।












Click it and Unblock the Notifications