यूरो चार सालों के न्यूनतम स्तर पर

टोक्यो मं हुई खरीदारी में यूरो का मूल्य एक डॉलर बाईस सेंट आंका गया. विश्लेषकों का कहना है कि ग्रीस और यूरो ज़ोन के कुछ अन्य देशों के भारी कर्ज़ को लेकर बाज़ार में अभी भी घबराहट है.
लेकिन अमरीकी केंद्रीय बैंक फ़ेडरल रिज़र्व के चेयरमैन पॉल वोल्कर ने कहा है कि यूरोप ने यूरो को मज़बूत रखने की दृढता दिखाई है. न्यूयॉर्क में हुई खरीदारी में यूरो डॉलर के मुक़ाबले 1.7 प्रतिशत और गिरा.
ये गिरावट तब आई जब जर्मनी ने मध्यरात्रि से शेयरों की नेकेड शॉर्ट सेलिंग पर प्रतिबंध का एलान कर दिया. शार्ट सेलिंग के तहत आमतौर पर शेयर विक्रेता शेयर उधार लेते हैं, उन्हें बेचते हैं और जब उनकी कीमत नीचे जाती है तो उसे खरीद लेते हैं और फिर जिससे उधार लिया उसे लौटा देते हैं. कीमत में जो अंतर होता है उससे वो फ़ायदा कमाते हैं.
नेकेड शार्ट सेलिंग तब होती है जब विक्रेता शेयर उधार पर भी नहीं लेते हैं. शेयर बाज़ार में इस बात की भी घबराहट है कि कर्ज़ कम करने के लिए कई देश खर्च में कटौती करेंगे और इससे आर्थिक तरक्की रूकेगी.


Click it and Unblock the Notifications
