हिप्र उच्च न्यायालय के न्यायाधीश करेंगे संपत्ति का खुलासा
मुख्य न्यायाधीश कुरियन जोसेफ ने बुधवार को कहा, "उच्च न्यायालय के सभी 11 न्यायाधीश आगामी 21 मई को अपनी संपत्ति सार्वजनिक करेंगे। संपत्ति का विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी किया जाएगा। हर वित्तीय वर्ष में इसे अपडेट किया जाएगा।"
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आर. बी. मिश्रा की अध्यक्षता में गत वर्ष अगस्त में हुई सभी न्यायाधीशों की बैठक में यह फैसला किया गया था।
इसके बाद आठ फरवरी को मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालने के बाद न्यायमूर्ति जोसेफ ने कहा था कि वह संपत्ति का विवरण सार्वजनिक करने के पक्ष में हैं।
उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय के अलावा केरल, कर्नाटक, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के न्यायाधीश अपनी संपत्ति का खुलासा कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications