मणिपुर में चावल, दवाएं पहुंचाई गईं
असम के मुख्य शहर गुवाहाटी स्थित वायुसेना के एक बेस से तीन एएन-32 मालवाहक विमानों के जरिए मंगलवार को 10 टन चावल और दवाइयां इंफाल में गिराई गईं। इससे स्थानीय नागरिकों और सरकार को काफी राहत मिली है।
मणिपुर के खाद्य एवं आपूर्ति आयुक्त पी.वैफेई ने कहा, "अब तक 20 टन चावल विमानों के जरिए गिराए जा चुके हैं। हम बाजारों में खुली बिक्री के लिए विभिन्न जिलों में चावल भेज रहे हैं, वह भी इस निर्देश के साथ कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो को मदद दी जाए, जोकि इस संकट से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।"
मंगलवार को उड़ान भरने वाले तीन विमानों में से एक विमान में जीवन रक्षक दवाएं लदी थीं। मणिपुर दवाओं की गंभीर कमी की समस्या से जूझ रहा है और अस्पतालों में आक्सीजन सिलिंडर के अभाव के कारण सभी नियमित सेवाएं मजबूरन बंद कर देनी पड़ी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications