नक्सलियों ने उड़ीसा में सरकारी गोदाम उड़ाया
पुलिस उप महानिरीक्षक संजीब पांडा ने आईएएनएस को बताया कि नक्सलियों ने राज्य के मलकानगिरी जिले के बोडीगाटा में मंगलवार देर रात एक सरकारी गोदाम को विस्फोट से उड़ा दिया।
राज्य के आधे हिस्सों में नक्सली सक्रिय बताए जाते हैं। मलकानगिरी जिला नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। यह राजधानी भुवनेश्वर से 618 किलोमीटर दूर है।
गौरतलब है कि नक्सलियों ने मंगलवार से देश के पांच राज्यों उड़ीसा, पश्चिम बंगाल छत्तीसगढ़, बिहार और झारखण्ड में दो दिवसीय बंद का एलान कर रखा है।
इससे पहले नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को एक बस को विस्फोटकों से उड़ा दिया था, जिसमें 35 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications