चीन में कोयला खदान में विस्फोट, 10 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मंगलवार को शाम 4.50 बजे के आसपास यह दुर्घटना हुई। युक्सियान स्थित छेनटोंग कोयला उद्योग कंपनी लिमिटेड के खदान में हुई इस दुर्घटना के दौरान 41 खनिक काम कर रहे थे।
यांकुआन शहर के सुरक्षा मामलों की समिति के सदस्य लियू सियानयुन ने कहा कि खदान में हुए अचानक विस्फोट के बाद 27 खनिक सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे जबकि तीन को बचा लिया गया। 10 खनिकों की इसमें मौत हो गई जबकि एक अभी तक लापता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications