ज्यादा मद्यपान से बढ़ता है अग्नाशय कैंसर का खतरा

वाशिंगटन, 19 मई (आईएएनएस)। एल्कोहल के अत्यधिक सेवन से पुरुषों में अग्नाशय के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि एल्कोहल की कम मात्रा या इसे बिल्कुल नहीं लेने वाले लोगों की अपेक्षा इसकी बहुत अधिक मात्रा लेने वाले लोगों में अग्नाशय कैंसर का खतरा ज्यादा होता है।

'यूनीवर्सिटी ऑफ टेक्सास साउथवेस्टर्न मेडीकल सेंटर' (यूटीएसएमसी) के अध्ययनकर्ता समीर गुप्ता कहते हैं, "यदि एल्कोहल की मात्रा और अग्नाशय कैंसर के बीच इस संबंध की पुष्टि हुई है तो एल्कोहल सेवन को कम करने का महत्व और भी बढ़ जाता है।"

शोधकर्ताओं ने पाया कि एल्कोहल न लेने वालों या महीने में एक बार एल्कोहल लेने वाले पुरुषों की तुलना में इसकी अत्यधिक मात्रा लेने वाले पुरुषों में अग्नाशय कैंसर का खतरा 1.5-6 गुना बढ़ जाता है।

कैंसर का खतरा एल्कोहल की मात्रा और इसे लेने का आवृत्ति पर निर्भर करता है।

शोधकर्ताओं ने अध्ययन में यह भी पाया कि अत्यधिक मद्यपान करने वालों में अग्नाशय कैंसर का खतरा 3.5 गुना बढ़ जाता है। उन्होंने अपने जीवन के किसी भी समय में यह मद्यपान किया हो लेकिन उनमें हमेशा ही अग्नाशय कैंसर का खतरा बना रहता है।

यह अध्ययन 21 से 85 वर्ष आयु वर्ग के 532 कैंसर मरीजों पर किया गया था। इनमें से ज्यादातर की उम्र 60 और 80 के बीच थी। अध्ययन में शामिल 55 प्रतिशत प्रतिभागी पुरुष थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+