अलकायदा सदस्यों को पाक भेजा जाना नामंजूर
अलकायदा से जुड़े आबिद नसीर (24 वर्ष) और अहमद फराज खान (26 वर्ष) ने पिछले वर्ष मैनचेस्टर में एक बड़ा हमला करने की योजना बनाई थी।
समाचार पत्र डेली मेल ने बुधवार को कहा कि विशेष आव्रजन और अपील आयोग के न्यायाधीशों ने कहा कि लिवरपूल के जान मोरेस विश्वविद्यालय के छात्र के रूप में ब्रिटेन आए नसीर और खान को पाकिस्तान वापस नहीं भेजा जाना चाहिए क्योंकि उन पर अत्याचार होने का खतरा है।
अदालत ने कहा कि गुमशुदगी, अवैध हिरासत और प्रताड़ना का पाकिस्तान का बहुत लंबा इतिहास है।
गृह मंत्री थेरेसा मई ने कहा कि इस फैसले से वह निराश हैं और उनको वापस आतंकवाद की ओर लौटने से रोकने के लिए हरसंभव उपाय करने का वादा किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications