जम्मू एवं कश्मीर में भारी बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में राज्य में और बारिश रिकार्ड किए जाने की संभावना जताई है। छह मई को श्रीनगर में 19.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई थी। अभी तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में 29.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है।
बारिश की वजह से लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा रहा है। इंदिरानगर के निवसी नजीर अहमद ने कहा, "हमारे इलाके में भारी जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। घर से निकलना कठिन हो गया है।"
लगातार हो रही बारिश की वजह से श्रीनगर-लेह राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications