नक्सल बहुल इलाकों का माहौल बदलने का प्रयास
राज्य के कला एवं संस्कृति विभाग का कहना है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का माहौल बदलने के लिए विभाग की ओर से ऐसे क्षेत्रों में गीत और संगीत के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में जिला एवं राज्य स्तर के चयनित कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
सरकार का मानना है कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को नक्सलियों की गतिविधियों के तरफ से ध्यान हटेगा और वे अपनी संस्कृति की तरफ अग्रसर होंगे। नक्सलियों को भी ऐसे कार्यक्रमों से समाज की मुख्यधारा में जोड़ने में मदद होगी।
कला और संस्कृति विभाग के सचिव विवेक सिंह का कहना है कि इस योजना पर 20 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के नक्सल प्रभावित आठ जिलों को 1़ 65-1़ 65 लाख दे दिया गया है। इसके अलावा राज्य के चयनित 63 ग्राम पंचायतों को भी 10-10 हजार रुपए दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित जिलाधिकारियों को जिले में ऐसे 10 स्थानों का चयन कर वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करवाने का निर्देष दिया गया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम जहां नक्सली गतिविधियों को रोकने में सहायक होंगे, वहीं समाज में भी सामाजिक समरसता पैदा होगी।
इधर, राज्य के एक वरिष्ठ पदाधिकारी का भी मानना है कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों में एक जागरूकता तो आयेगी ही। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में ऐसे आयोजन से बदलाव आना तय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications