मेक्सिको में हिंसा, 8 मरे, 19 घायल
समाचार एजेंसी डीपीए ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि घायलों में 10 की हालत काफी गंभीर है।
रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने शनिवार सुबह पहले बार के बार से हमला किया और उसके बाद ग्राहकों पर गोलियां बरसाईं।
उधर बाजा कैलीफोर्निया में हिंसा में छह लोग मारे गए। सिनालोआ और नुएवो में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
एक अनुमान के मुताबिक मेक्सिको में दिसम्बर 2006 से अबतक मादक पदार्थो की वजह से हुई हिंसा में 18,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। राष्ट्रपति फिलिप काल्डेरो ने नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications