नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के पक्ष में भाजपा, कांग्रेस
सोमवार शाम को दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा एक बस को विस्फोट के जरिए उड़ाए जाने की घटना में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई।
भाजपा प्रवक्ता निर्मला सिथारमन ने आईएएनएस से कहा, "नक्सली आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्र को एकजुट होना पड़ेगा। यह देश की सुरक्षा को प्रभावित कर रहा है ऐसे में नक्सलियों के खिलाफ कड़ी व प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है।"
जब उनसे भाजपा शासित छत्तीसगढ़ सरकार की जिम्मेदारियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोई राज्य अपने दम पर नक्सली समस्या का सामना नहीं कर सकता।
कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि नक्सलियों से निपटने और उन्हें हराने के लिए सरकार कड़ा कदम उठाएगी।
उन्होंने कहा, "इस घटनाओं से पता चलता है कि वे हताशा में है और वे पूरी तरह से असभ्य और अमानवीय हैं। इस तरह की घटनाओं से सरकार उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाने के लिए विवश होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications