एल एण्ड टी का शुद्ध मुनाफा 44 फीसदी बढ़ा
इस अवधि में कंपनी की कुल आय 28.4 फीसदी बढ़कर 13,914.94 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल यह 10,840 करोड़ रुपये थी।
कर देनदारियां चुकाने के बाद कंपनी का वार्षिक मुनाफा वर्ष 2009-10 में पिछले साल के 3481.66 करोड़ रुपये से 25.7 फीसदी बढ़कर 4,375.52 करोड़ रुपये हो गया है।
कंपनी का समेकित (कंसोलिडेटेड) मुनाफा 44 फीसदी बढ़कर 5,450.74 करोड़ रुपये हो गया है, पिछले साल यह 3,789.46 करोड़ रुपये था।
समूह की कुल आय 2008-09 के 41,086.72 करोड़ रुपये से बढ़कर 2009-10 में 44,729 करोड़ रुपये हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications