एर्नाकुलम दूरंतो के 20 यात्री विषाक्त भोजन से बीमार
कोझीकोड बीच अस्पताल में भर्ती एक यात्री ने कहा कि सुबह 10 बजे दिए गए नाश्ते को खाने के बाद वे बीमार पड़े।
अपनी पहचान उजागर करने के अनिच्छुक एक यात्री ने कहा, "हमने ब्रेड, मक्खन और आमलेट खाया। एक घंटे बाद हमें मतली आई और उल्टियां शुरू हो गईं। रेलगाड़ी करीब 11.40 बजे कोझीकोड स्टेशन पर पहुंची और असहज महसूस कर रहे कई लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।"
कोझीकोड के सांसद एम.के.राघवन ने आईएएनएस से कहा कि आरंभिक संकेतों से यह विषाक्त भोजन का मामला लगता है।
सांसद ने बताया कि उन्होंने अस्पताल जाकर बीमारों का हालचाल पूछा। ठीक होने के बाद यात्रियों को उनके गंतव्यों तक भेजने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिला अधिकारी, रेल अधिकारियों और राघवन ने यात्रियों से बात की और उनकी मांगों पर सहमति जताई। इसके बाद रेलगाड़ी को 2.30 बजे एर्नाकुलम के लिए रवाना किया गया।
मामले की जांच के लिए रेल राज्यमंत्री ई.अहमद कोझीकोड पहुंचेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications