शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 159 अंक लुढ़का (राउंडअप)
मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा। सेंसेक्स 159.04 और निफ्टी 33.60 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 159.04 अंकों (0.94 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 16,835.56 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 16,961.92 के ऊपरी और 16,551.00 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 33.60 अंकों (0.66 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,059.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,094.55 के ऊपरी और 4,966.25 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 14.68 अंकों (0.21 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,927.38 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 60.16 अंकों (0.68 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 8,750.12 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान पूंजीगत वस्तुओं (सीजी), हेल्थकेयर और तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी) के शेयर मूल्य में सबसे अधिक वृद्धि हुई। सीजी के शेयर मूल्य में 2.80 प्रतिशत, एचसी के शेयर मूल्य में 0.53 प्रतिशत और एफएमसीजी के शेयर मूल्य में 0.38 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में तेल एवं गैस, आईटी और वाहन क्षेत्र के शेयर मूल्य में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्य में 1.85 प्रतिशत, आईटी के शेयर मूल्य में 1.80 प्रतिशत और वाहन क्षेत्र के शेयर मूल्य में 1.27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1746 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई, 1056 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications