कैमरन का सार्वजनिक क्षेत्र में वेतन कटौती का प्रयास
लंदन, 17 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने सार्वजनिक क्षेत्र में वेतन कटौती से सरकारी व्यय में बचत करने का प्रयास शुरू किया है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में 75 प्रतिशत कर्मचारियों के विपरीत भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिहाज से 25 प्रतिशत शीर्ष कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा।
इसके अलावा एक आयोग संस्था के शीर्ष अधिकारी के वेतन को सबसे निचले स्तर के कर्मचारी के वेतन के 20 गुणा सीमा तक सीमित करेगा।
सोमवार को शुरू किया गया एक कार्यबल सभी सरकारी खर्चो की समीक्षा शुरू करेगा जिससे अनावश्यक व्यय में कटौती के उपाय शुरू किए जा सकें।
चांसलर जार्ज ओसबोर्न कुछ दिनों के भीतर उन क्षेत्रों को निर्धारित करेंगे जिनमें उनको करीब छह अरब पाउंड की प्रभावी बचत हो सकती है। अगले महीने तक एक नए बजट को तैयार करने के दौरान व्यय की व्यापक समीक्षा की योजना है।
कैमरन ने कहा कि उनके मंत्री पद संभालने के बाद अपने पूर्ववर्ती मंत्रियों द्वारा व्यय के संबंध में किए गए फैसलों को लेकर भयभीत हो गए थे।
बीबीसी के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लेबर सरकार द्वारा अंतिम दिनों में लिए गए बड़े या छोटे सभी खराब फैसलों को बदलने के कदम उठाए जाएंगे।
कैमरन ने कहा कि लेबर सरकार ने फिजूलखर्ची के जैसे फैसले किए ,कोई सरकार ऐसा नहीं करेगी। उदाहरण के लिए करीब 75 प्रतिशत सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया गया और यह सब इस वर्ष हुआ। यह वित्तीय प्रोत्साहन नहीं पागलपन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications