सोमालियाई संसद पर हमला, 26 मरे
मोगादिशु, 17 मई (आईएएनएस)। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में विद्रोहियों द्वारा संसद की इमारत पर किए गए हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि विद्रोही संगठन 'अल-शहाब' के सदस्यों ने रविवार को उस समय संसद पर गोलियां बरसाईं जब सांसद इस साल पहली बार बैठक कर रहे थे।
सांसदों की सुरक्षा में अफ्रीकी संघ के शांति सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी की। मोगादिशु में एंबुलेंस सेवा के प्रमुख अली मुसे ने बताया, "यह भयंकर गोलीबारी थी। हनमें 26 शव बरामद किए। कई लोग घायल भी हो गए।"
सुरक्षा चिंताओं के कारण कई सोमालियाई सांसद विदेश में रहते हैं। इनमें से ज्यादातर केन्या की राजधानी नैरोबी में रह रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications