पंजाब में डेरा प्रमुख की हत्या
होशियारपुर।
पंजाब के प्रसिद्ध मैदास निर्मली डेरे के प्रमुख संत प्रधान सिंह की रविवार सुबह बड्डों गांव में कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बड्डों गांव के निवासी अमरीक सिंह ने बताया, "सुबह की प्रार्थना के बाद संत प्रधान सिंह जैसे ही मुख्य द्वार खोलने के लिए गए वैसे ही गेट के बाहर पहले से ही मौजूद तीन-चार लोगों ने उन पर गोलियां बरसा दीं।" उन्होंने बताया कि हत्यारों ने वहां मौजूद गाड़ियों पर भी गोलियां बरसाईं ताकि कोई उनका पीछा न कर सके। id="toptextpromo">href="/news/states/"
target="_blank">राज्यों
की
अन्य
खबरें
पढ़ें
स्थानीय
लोगों की मदद से सिंह को फगवाड़ा सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। होशियारपुर के पुलिस अधीक्षक ने कहा, "पुलिस को एके 47 के चार खोखे मिले हैं। इस घटना के पीछे निजी रंजिश भी हो सकती है।"











Click it and Unblock the Notifications