छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने 6 को मारा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर समझकर गांव के मुखिया सहित छह लोगों की हत्या कर दी। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन ने रविवार को बताया कि राजनांदगांव जिले में उचापुर गांव के मानपुर जंगली इलाके से छह शवों को बरामद किया गया।
राज्यों की खबरें पढ़ें
इस हफ्ते की शुरुआत में नक्सलियों ने गांव के सरपंच के साथ अन्य पांच लोगों को अगवा कर लिया था। नक्सलियों को संदेह था कि ये लोग पुलिस के लिए उनके खिलाफ मुखबिरी कर रहे हैं। बाद में सभी की गला रेत कर हत्या की गई। हाल में नक्सलियों द्वारा नागरिकों को निशाना बनाए जाने से राजनांदगांव जिले से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में भी लोग दहशत में है।













Click it and Unblock the Notifications