छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने 6 ग्रामीणों की हत्या की
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि राजनांदगांव जिले में उचापुर गांव के मानपुर जंगली इलाके से छह शवों को बरामद किया गया।
पुलिस के लिए मुखबिरी करने के आरोप में इस हफ्ते की शुरुआत में नक्सलियों ने गांव के सरपंच के साथ अन्य पांच लोगों को अगवा कर लिया था। बाद में सभी की गला रेत कर हत्या की गई।
हाल में नक्सलियों द्वारा नागरिकों को निशाना बनाए जाने से राजनांदगांव जिले से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में भी लोग दहशत में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications