हैदराबाद में रसायन फैक्टरी में आग, 3 मरे
जेदीमेंटला औद्योगिक इलाके में स्थित दुर्गा इंटरप्राइजेज नामक फैक्टरी में एक रसायन रिएक्टर में विस्फोट के बाद आग लगी। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के समय फैक्टरी में 16 कर्मचारी मौजूद थे।
जलने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायलों की हालत गंभीर है। आठ कर्मचारी सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे।
सात दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। रसायन रिएक्टर में हुए कई विस्फोटों और सोडियम सल्फेट तथा पोटैशियम सल्फेट जैसे रसायनों के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाई हुई।
घटनास्थल का दौरा करने के बाद उद्योग विभाग के अधिकारियों ने कहा कि रसायन फैक्टरी को लाइसेंस नहीं दिया गया था।
पुलिस के एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि कंपनी के दो अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। कंपनी का मालिक शहर में मौजूद नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications