अंतिम मिशन के लिए अंतरिक्ष केंद्र पहुंचा अटलांटिस
समाचार एजेंसी डीपीए के मु़ताबिक नासा के अधिकारियों ने अंतरिक्ष मलबे के नाच रहे एक टुकड़े को हटाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) की स्थिति में बदलाव करने के मुद्दे पर शनिवार को पूरे दिन चर्चा की।
लेकिन अंत में उन्होंने तय किया कि जिस वस्तु को ताजी सूचना में दिखाया गया है, वह एक सुरक्षित दूरी पर बनी रहेगी और ऐसी स्थिति में यान की कलाबाजी आवश्यक नहीं है।
ज्ञात हो कि अटलांटिस को शुक्रवार को केप कैनावरल से 25 वर्षो की सेवा के बाद अंतिम मिशन के लिए लांच किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications