इंडोनेशिया में भूकंप का दूसरा झटका (लीड-2)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पूर्वी इंडोनेशिया में स्थानीय समयानुसार सुबह 10.56 बजे महसूस किए गए भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र पालू शहर था।
भूकंप का पहला झटका सुलावेसी प्रांत में स्थानीय समयानुसार सुबह 7.33 बजे महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र सुलावेसी का राजधानी मांडो से 128 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था।
भूकंप से किसी प्रकार की जान-माल की क्षति की सूचना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications