कनाडा के विमान में बम की अफवाह
नार्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (नोराड) के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि वेंकूवर के एक विमान कैथी पैसिफिक एयरबस में सुरक्षा खतरे की सूचना के बाद उसे सुरक्षित उतारने के लिए शनिवार दोपहर को दो सीएफ 18 होनार्ट लड़ाकू विमान भेजे गए।
यह अभियान हालांकि एक एहतियाती तौर पर चलाया गया।
एक समाचार पत्र वेंकूवर सन ने नोराड के कनाडाई क्षेत्र के मुख्यालय के मेजर होली अपोस्टोल्युक के हवाले से लिखा है कि इस मामले में एहतियात के तौर पर हमने लड़ाकू विमानों को भेजा।
वेंकूवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की प्रवक्ता एलिशा कूपर ने कहा कि विमान उतरने के बाद इसकी जांच हुई। इसमें न तो कोई बम पाया गया और न ही कोई जख्मी हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications