मुंबई में बहुमंजिली इमारत में लगी आग
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "घाटकोपर के एलबीएस मार्ग पर स्थित प्रेसीडेंसियल टावर की सबसे ऊपरी मंजिल पर करीब पांच बजे आग लग गई।"
अधिकारी के अनुसार आग पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियों, पानी के चार टैंकर और एक एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications