असम में बिजली गिरने से 2 मरे, 10,000 विस्थापित
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि रविवार को नागौंव जिले में बोकुलगुरी गांव में एक घर पर बिजली गिरने से एक दंपति की मौत हो गई।
प्रवक्ता के अनुसार बिजली गिरने से उनकी फूस की झोपड़ी नष्ट हो गई और दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, लखीमपुर जिले में दो तटबंधों के टूटने से आई बाढ़ से 25 गांव प्रभावित हुए।
एक अधिकारी ने बताया, "करीब 10,000 लोग विस्थापित हुए हैं।"
ब्रह्मपुत्र नदी के बाढ़ का पानी असम के काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क में भी पहुंच गया है जिससे जंगली जानवर सुरक्षित स्थानों पर पलायन के लिए मजबूर हैं।
पार्क के संरक्षक ने बताया, "पार्क से आधे से ज्यादा हिस्से में पानी भर गया है। इससे अभ्यारण्य के जानवर निकटवर्ती पहाड़ी की ओर पलायन कर रहे हैं।"
वर्ष 2000 के एक आंकड़े के मुताबिक दुनिया भर में करीब 3000 एक सींग वाले गैंडे हैं जिनमें 2,000 काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications