पंजाब में मनरेगा के लिए लोकपाल नियुक्त
राज्य में क्रियान्वित की जा रही इस योजना के लिए पंजाब में विभिन्न जिलों के लिए छह लोकपालों की नियुक्ति की गई है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने रविवार को कहा कि नई पहल पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित कराएगी साथ ही यह सुनिश्चित कराएगी कि मनरेगा योजना राज्य भर के जॉब कार्ड धारक गरीबों तक पहुंच सके।
लोकपाल, कानून की धारा 27 के तहत केंद्र सरकार या राज्य सरकार की एक स्वतंत्र एजेंसी के रूप में होंगे।
ब्रह्मपुरा ने कहा, "लोकपाल मनरेगा श्रमिकों की तथा अन्य लोगों की किसी भी मामले पर शिकायतें सुनेगा। इस तरह की शिकायतों पर विचार करने के बाद वह कानून के दायरे में जल्द से जल्द उसका समाधान करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications