गोदावरी में डूबकर 4 बच्चों की मौत
पुलिस ने बताया कि गोदावरी नदी के किनारे स्थित हिंगनगांव गांव के पांच बच्चे करीब 11 बजे नदी में नहाने गए थे। जब बच्चे एक घंटे बाद भी घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और नदी के किनारे उनके शव पाए गए।
गेवरई पुलिस थाने के निरीक्षक के. टी. टंडाले ने बताया, "ग्रामीण एक बच्ची को बचाने में सफल रहे। उसे बीड सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
ग्रामीणों ने कहा कि बच्चे रेत माफिया के द्वारा खोदे गए गड्ढे में फंस गए थे।
मरने वाले बच्चों की शिनाख्त चार वर्षीय कोमल सदाफुले, छह वर्षीय आदित्य सदाफुले, छह वर्षीय कालिंदा दभाडे और आठ वर्षीय रानी दभाडे के रूप में की गई है।
पुलिस ने बताया कि बचाई गई छह वर्षीय ऊषा दभाडे की हालत नाजुक बनी हुई है।
महाराष्ट्र का बीड जिला मुंबई से करीब 450 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications