नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 2 की मौत (लीड-1)
लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी अमित बनर्जी ने आईएएनएस से कहा, "नौ लोगों को यहां इलाज के लिए लाया गया था। इनमें से दो को मृत लाया गया था। सात का इलाज जारी है।"
उन्होंने बताया कि एक मृतक की पहचान 35 वर्षीया सोनी के रूप में हुई है। दूसरा मृतक 14 वर्षीय किशोर है। इसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जो घायल अस्पताल में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 12 और 13 पर यह भगदड़ उस वक्त मच गई जब बिहार को जाने वाली एक रेलगाड़ी की प्लेटफार्म संख्या अचानक बदल दी गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दोपहर लगभग ढाई बजे के आसपास प्लेटफार्म संख्या 12 और 13 पर भगदड़ मच गई। बिहार जाने वाली एक रेलगाड़ी किस प्लेटफार्म पर आएगी, इसे लेकर हुए भ्रम के चलते यह हादसा हुआ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications