पाकिस्तानी वायुसेना की बमबारी में 15 आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद, 16 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान की सेना ने रविवार को कबायली जिले ओरकजई में रविवार को तालिबानी आतंकवादियों के ठिकानों पर बमबारी की, इसमें कम से कम 15 आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आतंकवादियों के चंगुल से 50 लोगों के मुक्त करने के बाद ये हवाई हमले हुए। इन लोगों का अपहरण एक दिन पहले कुर्रम जिले से किया गया था।
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ओरकजई में कहा कि विमानों ने आतंकवादियों के चार ठिकानों को निशाना बनाया। इन ठिकानों का उपयोग सुरक्षा बलों पर हमले के लिए होता था।
अधिकारी ने कहा कि अभियान पूरी तरह सफल रहा और सूचना के अनुसार इस कार्रवाई में 15 आतंकवादी मारे गए।
पाकिस्तानी सेना आतंकवाद को दबाने के लिए मार्च में ओरकजई में घुसी थी। सेना ने अब तक 700 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। अभियान में सेना के 18 जवानों की मौत हुई।
इन आंकड़ों की निष्पक्ष तरीके से पुष्टि नहीं हो सकी है क्योंकि इस इलाके में पत्रकारों और राहतकर्मियों की पहुंच बहुत कम है।
तालिबान आतंकवादियों ने पुलिस की वर्दी में कुर्रम से जिन 60 लोगों का अपहरण किया था, उनमें से 50 को मुक्त कर दिया। कोहाट जिले के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी खालिद ओरकजई ने शेष 10 लोगों को भी आतंकवादियों के कब्जे से छुड़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications