रतन टाटा को कनाडा में ग्लोबल इंडियन सम्मान
टाटा को यह सम्मान उनके नेतृत्व, दूरदर्शिता और व्यावसायिक उत्कर्ष के लिए दिया गया। इस सम्मान में उन्हें दो लाख 25 हजार डॉलर की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
टाटा को सम्मान देते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश छोटई ने कहा कि टाटा को यह सम्मान उनके अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संस्थान, औद्योगिक श्रेष्ठता और परोपकारी कार्यों के जरिए साबित की गई विशेषताओं के लिये दिया जा रहा है।
वर्ष 2008 में स्थापित की गई कनाडा इंडिया फाउंडेशन हर वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले विशिष्ट लोगों को चंचलानी ग्लोबल इंडियन सम्मान देती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications