उड़ीसा में भाकपा सांसद गिरफ्तार
सांसद दक्षिण कोरिया की स्टील कंपनी पोस्को की एक परियोजना का विरोध कर रहे ग्रामीणों से मुलाकात करने जा रहे थे। परियोजना स्थल जगतसिंहपुर जिले में है। तराई इसी जिले के सांसद हैं।
सांसद परियोजना का विरोध कर रहे ग्रामीणों से मिलने ढिंकिया गांव जा रहे थे। जगतसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक सुरेश सिंह देव दत्ता ने आईएएनएस से कहा, "हमने शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर सांसद को गिरफ्तार किया।"
पोस्को की परियोजना का विरोध कर रहे तराई ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी गैर कानूनी और गैर लोकतांत्रिक है। उन्होंने गिरफ्तारी के बाद संवाददाताओं से कहा, "हम राज्य भर में प्रदर्शन करेंगे।"
पोस्को प्रतिरोध संग्राम समिति (पीपीएसएस) के बैनर तले विरोध प्र्दशन करने वाले ग्रामीण पोस्को की प्रस्तावित परियोजना स्थल की ओर जाने वाली सड़क को 26 जनवरी से ही बंद कर रखा है।
जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण से संबंधित कदम उठाए जाने को लेकर शनिवार को परियोजना स्थल को तत्काल खाली करवाने के लिए आदेश जारी किया है। क्षेत्र में लगभग 1,000 सशस्त्र पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications